HNN/ मंडी
मंडी जिला के बल्ह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बड़ी बात तो यह है कि नाबालिग आरोपी की रिश्ते में भांजी लगती है। अपने मामा द्वारा की गई इस घिनौनी करतूत का नाबालिग ने चाइल्ड लाइन के सामने खुलासा किया तो इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई। वही शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाइल्ड लाइन की तरफ से बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक स्कूल में अवेयरनैस कैंप लगाया गया था। यहां चाइल्ड लाइन वाले बच्चों को सजग और सतर्क रहने के बारे में बता रहे थे। इस दौरान चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम को महसूस हुआ कि जो बातें बताई जा रही हैं वैसा उसके साथ घटित हो चुका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मासूम बच्ची ने चाइल्ड लाइन वालों को आपबीती बताई। इसके बाद चाइल्ड लाइन वाले बच्ची को बल्ह थाना ले गए और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





