Loading...

मामूली कहासुनी के बाद आपस में भिड़े पुलिस कर्मचारी, एक की……

Ankita • 6 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला की पुलिस लाइन कैंथू में पुलिस कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक कॉन्स्टेबल की टांग टूट गई है। घायल पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

वहीं घायल कॉन्स्टेबल महावीर ने सुनील कुमार के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद कॉन्स्टेबल महावीर और मैस में तैनात कुक सुनील कुमार आपस में भीड़ गए।

देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान घटने में कॉन्स्टेबल महावीर की टांग टूट गई जिसे आईजीएमसी में प्लास्टर लगाया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।