मामूली कहासुनी के बाद व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से मारपीट कर डाली, जिसमें पीड़ित को सिर और पीठ में चोटे आई है। वही पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिमला निवासी योगराज चौहान ने बताया कि वह जय मां कामना टैक्सी यूनियन आईएसबीटी में काम करता है।
इसी दौरान काम करते हुए योगराज और हेमंत कुमार के बीच कहासुनी हो गई। हेमंत कुमार ने पहले उससे गाली-गलौज की और उसके बाद वह मारपीट पर उतर आया जिससे उसे चोटें लगी है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है।