HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में दो दिन से मार्ग के अवरुद्ध होने से बागवानों को काफी नुकसान हो रहा है। ठियोग-हाटकोटी एनएच के अवरुद्ध होने से और मनाली-चंडीगढ़ हाईवे व वैकल्पिक मार्गों के अवरुद्ध होने से प्रदेशभर के बागवानों की 90,000 सेब की पेटियां बीच राह में फंस गई है। जिसमें कुल्लू का कुल 30,000 पेटी सेब है। जिससे कि कुल्लू के बागवानों के लिए बड़ी मुश्किलें हो गई है। कोटखाई के चलनैर और नेरीपुल-छैला-यशवंत नगर क्षेत्र में 600 और कुल्लू के बजौरा में 500 छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं।
वाहन चालकों का कहना है कि यदि मार्ग को समय रहते बहाल नहीं किया गया तो वहां में रखा सेब खराब हो जाएगा। जिससे कि बागवानों को काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। बजौरा में कई वाहन चालकों ने वाहनों से सब्जियां उतार दी हैं। कुल्लू की सब्जी मंडियों से सेब लेकर निकले वाहन चालक दो दिन से जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर फंसे हुए हैं। सभी चालक मार्ग की बहाली का इंतजार कर रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि 22 अगस्त को मौसम साफ होने के कारण बागवानों ने सेब को तोड़ लिया था और उनका सारा सेब मंडियों में 23 अगस्त की सुबह बिका गया था। लेकिन 9 बजे कुल्लू-मंडी के बीच मार्ग अवरुद्ध हो गया और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में सब्जी मंडियों से सेब और सब्जियों की खेप लेकर निकले वाहन बजौरा में ही फंस गए हैं।
संदीप पांडे महासचिव (पराला फल मंडी ट्रक ऑपरेटर यूनियन) ने बताया कि नेरीपुल-छैला-यशवंत नगर सड़क की स्थिति सुधारने के लिए तुरंत मशीनरी बढ़ाने की जरूरत है, वरना ट्रकों में लदा सेब सड़ सकता है। हालांकि मार्ग की बहाली के लिए कार्य जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





