लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मालिक की दुकान के आगे से बरामद हुई कार, 5 महीने पहले हुई थी चोरी

PRIYANKA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 11:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एक मालिक ने 5 महीने पहले अपनी कार चोरी होने का मामला पुलिस थाना में दर्ज करवाया था। वहीं गाड़ी मालिक की दुकान के आगे से बरामद हुई है। यह देखकर मालिक खुद भी हैरान है।

जानकारी के अनुसार मारुति कार 14 नवंबर को घर के बाहर आंगन से चोरी हुई थी। इसके बाद मालिक ने पुलिस थाना में गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर गाड़ी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही 5 महीने बाद गाड़ी दुकान के आगे से बरामद हुई। जब सुबह मकान मालिक दुकान गया तो वह अपनी गाड़ी को देखकर दंग रह गया। उसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चोरी हुई कार बरामद हो गई है। यह कार किसने चुराई है पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]