मिशन-277 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
HNN / चंबा
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत ज़िला में मिशन 277 के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के उद्देश्य से मतदान केंद्र द्रड्डा, मनोला, बकरोटा और केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला रोजगार अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप, अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम डलहौजी की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत व मतदान केंद्र बकरोटा और मनोला में विभिन्न मतदान जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि इससे पहले मतदान केंद्र द्रड्डा में भी मतदाता जागरूकता से संबंधित बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
गौरतलब है कि मिशन 277 के तहत ज़िला में उन मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें गत चुनावों के दौरान मतदान 60 प्रतिशत से कम रहा था।