लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री के बजट भाषण में किसानों को कोई राहत नहीं- अनिंदर सिंह नॉटी

SAPNA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 5:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश व सयुंक्त किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण में पांवटा साहब से शुरू हुए किसान आंदोलन और गौ रक्षा मुहिम का असर साफ सुनाई दिया है। हालांकि कुल मिलाकर किसान हताश हुए। इस बजट में किसानों को हो रही खाद की कमी के लिए कोई बात नही बोली गई ना प्रावधान किया गया।

इस वर्ष केंद्र सरकार ने खाद सब्सिडी को 30% तक कम कर दिया है जिसके कारण पूरे देश के साथ हिमाचल के किसानों को समय पर कोई खाद नहीं मिली। जहां गेहूं की बिजाई बिना खाद के करनी पड़ी वहीं सेब बागवानी को तोलिए में डालने को पोटाश नहीं मिली जो सेब की फसल के लिए बहुत जरूरी थी। किसानों के बिना यह प्रदेश अधूरा है पर सरकार इनको भूल गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

किसानों के ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों पर सब्सिडी है पर वह केवल प्रभावशाली लोगों तक मिलती है इसकी संख्या बढ़ाने की जरूरत थी। किसी ने कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की घोषणा नहीं की और किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे बेसहारा पशुधन और जंगली जानवरों से बचाव के लिए कोई बजट और स्कीम की घोषणा नहीं की गई। गौशाला के लिए उपदान 500 से 700 प्रति गौवंश किया गया जो इस महंगाई में नाकाफी है।

मक्की की फसल खरीद कर उसका आटा जनता तक डिपो के माध्यम तक पहुंचाने के लिए मात्र 2 करोड़ का प्रावधान किया गया जो ऊंट के मुंह में जीरा है। किसी सरकारी क्षेत्र के सीए स्टोर या प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की घोषणा नहीं की गई। कुल मिलाकर इस बजट ने किसानों, मजदूरों, व्यापारी, कर्मचारी, बेरोजगार सबको निराश ही किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]