HNN/ धर्मशाला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में 16 और 17 जून, 2022 को प्रस्तावित अखिल भारतीय मुख्य सचिव सम्मेलन के स्थल एचपीसीए स्टेडियम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल पर विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर और परिधि गृह का भी दौरा किया। इससे पहले, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साई मैदान में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सप्ताह के दौरान ही हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





