लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 4:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का समापन युवा सेवाएं और खेल इंडोर कॉम्प्लेक्स में हुआ। रैली का आयोजन धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे साइकिल का उपयोग करने के संदेश का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल यातायात का प्रदूषण रहित दोपहिया साधन है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य युवाओं को आकर्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]