HNN/ नालागढ़
नालागढ़ के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उद्योगमंत्री बिक्रम ठाकुर ने सब अटकलों पर विराम लगाते हुए नालागढ़ से भाजपा के दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मंच से मुख्यमंत्री व उद्योगमंत्री ने नालागढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार गल्ती न दोहराएं और केएल ठाकुर को दोबारा चुनकर विधानसभा भेजें। नालागढ़ में जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गदगद दिखे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भी नालागढ़ ने भाजपा को बंपर वोट देकर रिकार्ड बनाया था। लोकसभा चुनावों में 40 हजार की लीड देकर नालागढ़ विस क्षेत्र ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। लेकिन विस चुनावों में थोड़े से मतों के अंतर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नालागढ़ में भाजपा व पूर्व विधायक केएल ठाकुर की हार के बावजूद भी सरकार ने केएल ठाकुर के कहने पर विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
करोड़ों रूपये के विकास कार्य इस बार नालागढ़ विधानसभा में हुए। जो केएल ठाकुर बोलते गए सरकार ने नालागढ़ विस क्षेत्र के विकास के लिए किया। अगर केएल ठाकुर विधानसभा में होते तो यहां पर विकास के नये रिकार्ड कायम किए जाते। जो गल्ती नालागढ़ की जनता ने पिछली बार की इस बार जनता वह गल्ती न दोहराए। जनसभा में उमड़ी भीड़ और मंच से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उद्योगमंत्री की अपील ने सब अटकलों पर विराम लगा दिया। नालागढ़ विस क्षेत्र से भाजपा में कई दावेदार थे, लेकिन शनिवार को हुई जनसभा ने सब दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





