युवा व छात्र नेताओं को सच्ची राष्ट्रभक्ति, सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए किया प्रेरित
HNN / शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली स्थित एनएसयूआई राष्ट्रीय मुख्यालय पर पहुंचे। एनएसयूआई कार्यालय पहुंच कर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष छतर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्यालय प्रांगण में एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अपने संबोधन में उन्होंने युवा व छात्र नेताओं को सच्ची राष्ट्रभक्ति व सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। अपने कॉलेज व यूनिवर्सिटी के दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने छात्र राजनीति के कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी छात्रों व कार्यकर्ताओं से साझा किए।
इस अवसर पर एनएसयूआई के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर और पूर्व में एनएसयूआई में रहे राष्ट्रीय अध्यक्षों में रोहित चौधरी, अमृता धवन, अलका लांबा सहित सैंकड़ो छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group