नाहन के विधायक अजय सोलंकी सहित यह भी रहे मौजूद….
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में कौन-सा कैंडिडेट जिताऊ साबित होगा, उसको लेकर बनाई गई स्क्रीन कमेटी कांग्रेस की सरकार बनाने में मददगार साबित हुई है। तो वही, सरकार व मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों के साथ पूर्व मंत्री व स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से मिले।
इस अवसर पर शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान, संजय अवस्थी, सुंदर सिंह ठाकुर, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

