Loading...

मेडिकल कॉलेज नाहन में भड़की आग, मौके पर पाया काबू

By PARUL Published: 15 Feb 2024, 11:40 AM | Updated: 15 Feb 2024, 11:41 AM 1 min read

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में देर रात एक अग्निकांड पेश आया है। जहां डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का किचन आग की भेंट चढ़ गई। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन किचन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड देर रात करीब 3 बजे पेश आया है। जब किचन में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। लकड़ी की सीलिंग होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्रिंसिपल ऑफिस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अग्निकांड की खबर लगते ही मौके पर मौजूद गार्ड ने सभी को सूचित किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Tags: