लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मेडिकल कॉलेज में भिड़े दो डॉक्टर, जमकर हुई मारपीट

SAPNA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 10:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो डॉक्टरों के बीच हुई मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच हाथापाई इस कदर हुई कि वह लहूलुहान हो गए। एक के सिर तो दूसरे की आंख पर गंभीर चोटें आई है। हालाँकि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची परंतु दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

दोनों डॉक्टरों के बीच मारपीट किस बात को लेकर हुए इस बात का खुलासा भी अभी तक नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में गुरुवार को फार्माकॉलेजी विभाग के 2 सीनियर डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर बहस बाजी शुरू हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देखते ही देखते बहस बाजी मारपीट पर उतारू हो गई। इस दौरान डॉक्टरों ने एक दूसरे पर किताबें और स्टिक से हमला किया। हमले में दोनों ही डॉक्टर घायल हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में विभागीय जांच आरंभ कर दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]