Loading...

मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

PARUL • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब में आयोजित मैड़ी मेले में अमृतसर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी शहीद उधम सिंह नगर अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

गौर हो कि चार दिन पहले मैड़ी मेले में आए एक श्रद्धालु को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल अंब लाया गया था, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान बीते कल उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक श्रद्धालु के परिजनों को सूचित कर दिया है।

साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।