लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णयों से डरने वाली नही कांग्रेस- प्रतिभा सिंह

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 7:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णयों से डरने वाली नही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तानाशाही का डट कर मुकाबला करेगी। आज यहां राजभवन के बाहर कांग्रेस के सत्यग्रह का नेतृत्व करने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से उन पर झूठे मामलें बना कर, जांच एजेंसियों पर दबाव बना कर उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से ईडी की घण्टों लम्बी पूछताछ उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों को परेशान करने की पूरी कोशिश कर रही है। प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्यवाही की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस का जबरन घुसना और उनके नेताओं से हथापाई करना बहुत ही निदनीय है। उन्होंने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और एक तानाशाही ढंग से लोगों की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिभा सिंह ने साफ किया है कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ केंद्र की मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक निर्णयों का तब तक विरोध जारी रखेगी जब तक वह जांच एजेंसियों, सीबीआई, इनकम टैक्स या ईडी का दुरुपयोग बंद नही कर देती और उनके नेताओं के खिलाफ यह मामलें वापिस नही ले लेती। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है। अपने कार्यालय में जाने से कांग्रेस नेताओं को रोका जा रहा है।

मुकेश ने इसे अघोषित आपातकाल बताते हुए कहा कि आज देश मे लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी से उस मामलें में ईडी पूरा दिन पूछताछ कर रही है जो मामला बंद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामलें को पुनः खोल कर उनके नेताओं को गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है जिनके परिवार ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए और जिन्होंने देश की आजादी और अंखडता के लिये अपने प्राण तक न्यौछावर किये।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]