लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मौसमी रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए समुचित कदम उठाने के उपायुक्त ने दिए यह निर्देश

PRIYANKA THAKUR | 8 जून 2022 at 1:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने अधिकारियों को गर्मी व बरसात में होने वाले मौसमी रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेक्टर जनित और जल जनित रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने और इनसे बचाव को समय रहते एहतियाती कदम उठाने को कहा है। उन्होंने संबंधित विभागों सेे इसके लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

उपायुक्त राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के कार्यान्वयन और जल जनित रोगों से बचाव व जन जागरूकता को जरूरी कदम उठाने पर चर्चा के लिए आयोजित संबंधित विभागों की समन्वय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अरिंदम चौधरी ने मंडी जोनल अस्पताल के सभागार में हुई बैठक में कहा कि मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, गैस्ट्रोएन्टराइटिस और दूषित भोजन व जल के सेवन से हेपेटाइटिस-ए जैसी घातक बीमारियों का खतरा रहता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनसे बचाव को समय रहते कदम उठाएं। उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन घातक बीमारियों के नियंत्रण व बचाव के लिए आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम जन-जन तक संदेश पहुंचाएं। सभी खंड चिकित्सा अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]