HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फ़बारी हुई है। मौसम बदलने के कारण अब तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें चंबा जिला में शनिवार रात भारी बारिश और हल्की बर्फबारी हुई।
जिला में बारिश और बर्फबारी ने अब जिलावासियों की कपकपी बढ़ाने का काम किया है। कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर 20 से 30 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है।
ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर, बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर हुई बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद है। मार्ग बंद होने से अब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

