लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यातायात चेकिंग के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL | 16 नवंबर 2023 at 9:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत सेऊ गांव में पुलिस ने दो युवकों को 1.38 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान विरेंद्र ठाकुर निवासी गांव करलोटी तहसील घुमारवीं और अरुण निवासी गांव लौहट डाकखाना लैहड़ी सरेल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना घुमारवीं की टीम एनएच शिमला-धर्मशाला पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सेऊ के पास यातायात चेकिंग के दौरान एक कार निहारी की तरफ से आई। पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रोका।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिस दौरान कार में सवार चालक और साथ में बैठे व्यक्ति से कार के दस्तावेज मांगे तो कार चालक से डैश बोर्ड से दस्तावेज निकालते समय एक पुड़िया पैरों के पास गिर गई। इस पर कार में बैठे दोनों व्यक्ति घबरा गए।

जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पैरों में गिरी पुड़िया को चेक किया, तो उसमें 1.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]