लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यातायात नियंत्रण के लिए आइटीएमएस सिस्टम बनाया जाएगा प्रभावी: संजय कुंडू

PARUL | 27 अगस्त 2023 at 4:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने रविवार को जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान नाहन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड से लगती है। पड़ोसी राज्यों में जो गैंगस्टर का माहौल है उसका प्रभाव हिमाचल में भी रहता है। ऐसे में हिमाचल पुलिस ने इन बॉर्डर एरिया में सुरक्षा पुख्ता कर दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व अन्य गतिविधियों को भी बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 350 किलोमीटर की सीमा पंजाब से लगती है इसके अलावा हरियाणा व उत्तराखंड के साथ सोलन सिरमौर, जिला कांगड़ा के नूरपुर का क्षेत्र सटा हुआ है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लाखों लोगों की आवाजाही उद्योगों में प्रतिदिन रहती है। इसी आवाजाही में ही में बाहरी राज्यों के अपराधी भी प्रवेश कर जाते हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ऑर्गेनाइज्ड क्राईम कम करने के लिए हिमाचल पुलिस प्रयास कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि गैंगस्टर पर जल्द एफआईआर दर्ज हो और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से नशे के तस्करों की सक्रियता को भी कम किया गया है।

संजय कुंडू ने कहा के सिरमौर जिला व सोलन जिला के अलावा कांगड़ा जिला ऐसे हैं जहां पर पड़ोसी राज्यों से आवाजाही भारी संख्या में रहती है। इन क्षेत्रों में पुलिस विशेष व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अपराध लगातार काम हो रहा है। हिमाचल में महिला व बच्चों के अपराध में कमी आई है।

बच्चों व महिलाओं के लापता होने के मामले में बच्चों में 96 प्रतिशत तथा महिलाओं में 60 प्रतिशत की रिकवरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सड़कों पर दुर्घटनाएं लगातार काम हो रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 60 प्रतिशत की कमी तथा 16 प्रतिशत की कमी मृत्यु दर में आई है। उन्होंने कहा कि 2030 तक दुर्घटनाओं की कमी 50 प्रतिशत से कम किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मादक पदार्थों के मामले काफी कॉम्प्लिकेटेड रहते हैं। हिमाचल की वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है कि हिमाचल जैसे शांत राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी को पूरी तरह से रोका जाए। ऐसे में पुलिस सक्रियता से कार्य करते हुए मादक पदार्थों की जब्त करने की प्रक्रिया को दोगुना कर दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ मिलकर राज्य भर में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

संजय कुंडू ने बताया कि सरकार से हर जिला में ड्रग एडिक्शन सेंटर खोलने को लेकर भी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आबकारी मामलों में अब तक 3.4 करोड रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है जिसे 2 गुना किए जाने का टारगेट रखा गया है। उन्होंने कहा कि वन माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही कड़ी कर दी गई है इसका परिणाम है कि हाल ही में कांगड़ा के नूरपुर में खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 31 ट्रक एक साथ पकड़े गए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर जो प्राकृतिक आपदाएं आई उस दौरान हिमाचल पुलिस के जवानों ने सराहनीय कार्य किया तथा विभिन्न जिला में करीब 72000 पर्यटकों व 12000 वाहनों को प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू किया। उन्होंने कहा कि 31 देश के 2000 से अधिक सैलानियों को भी सुरक्षित प्रदेश से उनकी घर वापसी को भेजा गया।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हिमाचल पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिमाचल पुलिस को एक प्रशंसा पत्र देकर भी की है। इसके अलावा हिमाचल में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने भी सराहनीय कार्य किया है। पंजाब के रास्ते से जो चिट्टा सप्लायर है उन पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल सरकार से पुलिस बल को बढ़ाने की बात की जा रही है ।उन्होंने कहा कि पुलिस का हर कर्मी ड्यूटी के दौरान तनाव मुक्त रहे इसके लिए समय-समय पर काउंसलिंग व अन्य गतिविध से कॉउंसलिंग की जाती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ,डीएसपी पाँवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर, डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी, डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]