Loading...

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

Ankita • 8 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा की हरिपुर पंचायत में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव दुमाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राकेश ने घर में पत्नी व बच्चों की गैर मौजूदगी में कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। इसी बीच राकेश की बहन ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर बहन ने अपनी बड़ी भाभी से संपर्क कर राकेश से बात करवाने को कहा।

जब भाभी ने राकेश कुमार के कमरे में झांका तो फंदे से लटका पाया। इसी बीच राकेश का भाई व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वार्ड मेंबर के माध्यम से घटना की सूचना पाते सदर पुलिस थाना से टीम ने मौके पर पहुंचकर राकेश कुमार को फंदे से नीचे उतारा। डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।