Loading...

युवक ने शादीशुदा महिला की अश्लील फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम पर की वायरल, मामला दर्ज

Ankita • 13 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में थाना हरोली के तहत पड़ते एक गांव में 33 वर्षीय शादीशुदा महिला ने एक युवक पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी ललित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता महिला ने बताया कि बाथड़ी के रहने वाले उसके दोस्त ललित से वह अक्सर मिलती रहती थी।

इस दौरान युवक ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। जिसके बाद महिला ने उससे मिलने से मना कर दिया और युवक ने विवाहिता की अश्लील फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने खबर की पुष्टि की है।