युवक ने 20 वर्षीय युवती के साथ किया दुष्कर्म
युवक से परेशान होकर निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
HNN/ ऊना
जिला ऊना में एक युवक द्वारा 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी पीड़िता की मां के गहने भी ले गया है। इन सभी वारदातों से तंग आकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। फ़िलहाल युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
बता दें पीड़िता युवती ऊना जिले के थाना हरोली के तहत एक गांव की रहने वाली है। वहीं पीड़िता ने इस बाबत पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत ने पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी युवक से सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी। कुछ समय बाद युवक ने युवती को होटल में बुलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद युवती आरोपी की बातों में आ गई और होटल चली गई। आरोपी युवक ने कई बार अलग-अलग होटल में बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने खबर की पुष्टि की है।