HNN/ ऊना
बस स्टैंड ऊना के निकट एक होटल में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय युवती शिमला जिले के रामपुर बुशहर की रहने वाली थी और बद्दी के एक उद्योग में नौकरी करती थी। उक्त युवती होटल में अपने प्रेमी से मिलने आई हुई थी और यही उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।
वहीं दूसरी तरफ मृतक युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती के परिजनों की मानें तो युवक और उसकी मां ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और युवती से अपशब्द भी कहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि ऊना जिला के हरोली के एक सीमांत गांव के निवासी युवक से युवती को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्यार हो गया। युवक काम के सिलसिले में विदेश गया था। इन दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। युवक विदेश से छुट्टी लेकर घर आया तो उसकी प्रेमिका ऊना के एक होटल में पहुंच गई।
उससे मिलने के लिए युवक भी मां सहित आया था। इस बीच शादी के लिए बात न बनी तो युवती ने जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद युवती की मौत के मामले में मृतका के कथित प्रेमी युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





