युवती को भगाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के उपमंडल झंडूता में 22 वर्षीय युवती को भगाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दोनों युवक जम्मू के उधमपुर के निवासी हैं। एक युवक की उम्र 22 साल और दूसरे की 32 साल है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को 22 वर्षीय एक युवती लापता हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बेटी दो युवकों के साथ भड़ोलीकलां में देखी गई है। परिजनों ने इसकी जानकारी वहां मौजूद अपने परिचित लोगों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की और तीनों पकड़ लिए। साथ ही पुलिस थाना तलाई को भी इस बाबत सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती सहित तीनों को पुलिस थाना ले गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।