Loading...

युवती ने पंचायत प्रधान पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, मामला दर्ज

PARUL • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल नादौन के तहत एक पंचायत में युवती ने पंचायत प्रधान पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पंचायत प्रधान ने भी लड़की की मां पर उसके साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सुबह करीब 10:00 बजे जब घर से अपने काम के लिए जा रही थी तो वह भी उसके पीछे कुछ दूरी पर चली हुई थी। इसी दौरान उसे उसकी के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह भागकर वहां मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उसे धक्का दिया और वहां से भाग गया।

युवती ने उसे बताया कि पंचायत प्रधान ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। तो वहीं पंचायत प्रधान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि महिला ने उसके साथ गाली गलौज की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।