Loading...

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही सुक्खू सरकार- पठानिया

PRIYANKA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

स्वामी विवेकानंद के जीवन का बड़ा ध्येय था युवा शक्ति को कर्मशीलता के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना। वे हमेशा कहते थे कि हमारे युवा जी-तोड़ मेहनत करें और उससे जीवन में सफलता पाएं। हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार युवाओं का उज्ज्वल भविष्य तय बनाकर स्वामी जी के ध्येय को पूरा करने का काम कर रही है।

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात द्रोणाचार्य पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रैत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। विधायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नौजवानों को संपूर्ण विकास के रोजगार के अच्छे अवसर और बेहतर वातावरण देने को वचनबद्ध है।