लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवाओं में क्षमता निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक संवर्धन के लिए युवा महोत्सव महत्वपूर्ण: संजय सूद

SAPNA THAKUR | 26 दिसंबर 2022 at 1:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

युवाओं में क्षमता निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक संवर्धन के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है यह विचार जिला लोक संपर्क अधिकारी बिलासपुर संजय सूद ने जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा के दौर में खेल के साथ-साथ विभिन्न कलाओं को अपनाकर युवा अपने भविष्य को उज्जवल रोजगार उन्मुख बना सकते है।

उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के अंतर्गत खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को सम्मिलित कर युवाओं को नेतृत्व की भावना के प्रकटीकरण के लिए निर्मित करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत खेलों के इतर गीत, संगीत, मृत्य व नाट्य को सम्मिलित कर युवाओं के लिए विस्तृत क्षेत्र रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

युवाओं में यदि नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना है तो युवाओं को निष्पादन कलाओं के प्रति भी आकर्षण पैदा करना आवश्यक है जिसके लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ-साथ युवा सेवा एवं खेल विभाग, खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा उत्सव अपनी कला को और अधिक निखारने के लिए कलाकारों के लिए एक ऐसा मंच है जहां प्रतिस्पर्धा के भाव से कलाकार निखर कर सामने आता है। उन्होंने विजेता कलाकारों व दलों को शुभकामनाएं देते हुए जो विजय को प्राप्त नहीं कर सके उन्हें खेल व संस्कृति के अनुरूप प्रयास कर आगे बढ़कर सफलता का संकल्प लेने की बात कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]