लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवाओं से शांति की अपील करते हुए बोले रक्षा मंत्री- युवा तैयारी करें, भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

SAPNA THAKUR | 17 जून 2022 at 11:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

‘अग्निपथ’ योजना को लेकर जारी बवाल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने युवाओं से भर्ती के लिए तैयारी करने की भी अपील की है। बता दें कि सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में युवा विरोध कर रहे हैं।

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बिहार में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस नई योजना का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार सुबह बलिया के रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई।

इस बीच युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सेना भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ा दिया है। इस साल के लिए 21 की बजाए 23 साल तक युवा अग्निपथ योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। वहीँ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अग्निपथ योजना का बचाव किया है और युवा प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर फैसला युवाओं के भविष्य के लिहाज से हुआ है। युवा सेना में भर्ती की तैयारी करें। सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]