लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूट्यूब से हटाया सिद्धू मूसेवाला का नया गाना, रिलीज होते ही 6 मिनट में हिट हो गया था यह गाना

PRIYANKA THAKUR | 26 जून 2022 at 5:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सब के दिलों में राज करने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज हुआ उनका नया गाना एस वाई एल यूट्यूब से हटा दिया गया है। हत्या के 26 दिन बाद रिलीज हुआ यह गाना 6 मिनट में ही हिट हो गया। 2 घंटे में इस गाने को तकरीबन 22 लाख लोगों ने देखा। पहले 6 मिनट में गाने को 4.75 लाख लोगों ने देखा और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। इतना ही नहीं 2 लाख 52 हजार लोगों ने कमेंट भी किया।

अब आपको यह भी बता दें कि नया गाना एसवाईएल यूट्यूब से क्यों हटाया गया। एसवाईएल का मतलब सतलुज यमुना लिंक नहर है, जिसे ‘एसवाईएल नहर’ (SYL Canal) के नाम से भी जाना जाता है। 214 किलोमीटर लंबी सतलुज यमुना लिंक नहर पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है। गाने में सिद्धू ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच और लाल किले पर सिख समाज के प्रतीक निशान साहिब को लहराने की सराहना की थी।

बता दें कि एसवाईएल गाने के राइटर और कंपोजर सिद्धू मूसेवाला ही थे। म्यूजिक प्रड्यूसर MXRCI ने शुक्रवार यानी 23 जून को ही इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया था। लेकिन अब सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]