Loading...

योग गुरु अनिल शर्मा का हृदय गति रुकने से निधन

Ankita 19 Oct 2023 Edited 16 Mar 1 min read

HNN/बिलासपुर

मंगलवार शाम को पतंजली योग पीठ जिला सरकाघाट के पूर्व में रहे योग प्रचारक एवं वर्तमान में पतंजलि सेवा समिति जिला सरकाघाट के प्रभारी पंडित अनिल शर्मा का हृदय गति रुकने से देहांत होने पर समूचे सरकाघाट में एक सन्नाटा सा पसरा हुआ है। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। उनकी आयु मात्र 48 वर्ष थी।

उनके यूं अचानक निधन पर हर कोई स्तब्ध है और व्यथित है। अनिल शर्मा एक सरल स्वभाव के मृदुभाषी और अनुशासित व्यक्ति थे। अनिल शर्मा सम्पूर्ण सरकाघाट क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में योग, प्राणायाम के शिविर और योग तथा प्राणायाम बारे जागरूकता का कार्य पिछले लगभग दस वर्षों से निरंतर कर रहे थे।

प्रत्येक गांव में उनका संपर्क था। अनिल शर्मा के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है इनके घर में इनके बीमार वृद्ध माता पिता उनकी पत्नी तथा दो बेटियां है। अनिल शर्मा अपने माता पिता की खूब सेवा किया करते थे। इनकी बड़ी बेटी बीएससी प्रथम वर्ष में तथा दूसरी बेटी अभी जमा दो की छात्रा है।

इनके दुखद निधन पर पतंजलि परिवार हिमाचल प्रांत, वरिष्ठ नागरिक संघ , विधायक दलीप ठाकुर, सरकाघाट नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा प्रेम कुमारी ठाकुर, नवाही वार्ड मुनीश शर्मा, पूर्व में पंचायत समिति सदस्या कुसुम वर्मा प्रेस क्लब सरकाघाट के अध्यक्ष भूताशन शर्मा, धाड़ता पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार,महासचिव हाकम चंद पठानिया,वरिष्ठ सलाहकार प्रवीण वर्मा, बीडीसी सदस्य विजय कुमार तथा विभिन्न संगठनों की कार्यकरणियों सहित पतंजलि परिवार के राज्य प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा मंडल प्रभारी डॉक्टर राजेश सहित सभी संगठनों ने अनिल शर्मा को अंतिम विदाई देकर गहरा दुख व्यक्त करते पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।