Loading...

रणजीत सागर डैम में डूबे हिमाचल के 2 युवक, तलाशी अभियान जारी

Ankita • 5 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के रहने वाले दो युवकों के साथ एक हादसा पेश आया है। बता दें 2 युवक जम्मू कश्मीर के बसोली में रणजीत सागर डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान वह गहरे पानी में दुब गए। मृतकों की पहचान गगन (20) व साहिल (19) निवासी सदर बाजार डलहौजी चंबा के रूप में हुई है। गोताखोरों की मदद से युवकों को ढूंढने का कार्य चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 4 युवकों की टोली दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बसोहली के पृथु पहुंची थी। इस दौरान नहाते हुए दो युवक डैम में डूब गए। घटना के बाद अन्य दोस्तों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साथ ही गोताखोरों को भी बुलाया गया। दोनों युवकों को खोजने का अभियान जारी है।