लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुआ 20 वर्षीय युवक, पुलिस कर रही तलाश

PRIYANKA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 3:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्र महादेव से एक 20 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की पहचान अमन कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी महादेव जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 फरवरी को उनका बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया। वहीं युवक के दोस्तों ने बताया कि 24 फरवरी तक वह उनके संपर्क में था उन्हें मैसेज करता था। लेकिन उसके बाद ना तो उसका कोई मैसेज आया और ना ही उससे संपर्क हो पाया। हालांकि परिजनों द्वारा भी युवक की हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद जब परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई तो पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा युवक को ढूंढने के लिए ड्रोन की मदद ली गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]