Loading...

राखी अग्रवाल ने संभाला इनरव्हील क्लब नाहन का पदभार

Ankita • 13 Jul 2023 • 1 Min Read

स्कूली बच्चों को परियोजना के तहत बांटे निशुल्क बैग

HNN/ नाहन

इनरव्हील क्लब नाहन का अधिष्ठापन समारोह हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की नई कार्यकारिणी में राखी अग्रवाल को इनरव्हील क्लब नाहन का प्रधान चुना गया। इसके अलावा अनुभा गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी व रचना गुप्ता को उप प्रधान मनोनीत किया गया है।

इनरव्हील क्लब के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए क्लब के नवनियुक्त प्रधान राखी अग्रवाल ने बताया कि इनरव्हील क्लब 43 वर्षों से समाजसेवा की दिशा में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित व इनरव्हील के गीत के साथ किया गया। इस दौरान क्लब को विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए प्राप्त पुरुस्कार भी वितरित किए गए।

राखी अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में क्लब द्वारा विभिन्न तरह के समाज सेवा के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर 4 नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। इस अवसर पर राखी अग्रवाल ने बताया कि नए प्रोजेक्ट के तहत 5 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही क्लब के न्यूज़ लेटर का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर क्लब की सदस्य मनमीत, नितिन, प्रिया बंदना, ममता, सुनैना, संजना सैनी ,मधुबाला, सुनील, सुनीता शर्मा, प्रमिला ठाकुर, अनुभा गुप्ता, रजनी बंसल, राधिका खिदड़ी, अलका गर्ग, अनुजा, पूनम गुप्ता, अशोक गर्ग, शिवानी, मीनाक्षी, निर्मल गुप्ता ,रचना गुप्ता, श्यामा वर्मा,उपासना, राखी अग्रवाल, रचना गौतम, रीटा शर्मा, देवेंद्र कौर आदि उपस्थित थे