Loading...

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में विश्व वेटलैंड दिवस आयोजित

By Ankita Published: 2 Feb 2024, 10:06 PM | Updated: 15 Mar 2026, 7:29 PM 1 min read

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल किशोर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

HNN/ बिलासपुर

जलीय चक्र की निरंतरता से स्त्रोतों की स्वच्छता, जल, संग्रहण, भू जल स्तर को बनाए रखने के लिए वेटलैंड अत्यन्त महत्वपूर्ण है। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल किशोर ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद तथा शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किये।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के तीन वेटलैंड है। जिसमें पौग डैम (कांगडा), रेणुका (सिरमौर) और चन्द्रताल (लौहल स्पिति) शामिल है। इसके अतिरिक्त रिवालसर (मण्डी) और खजियार (चम्बा) को भी इसके सरक्षण और प्रबधन के लिए शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि वेटलैंड के मुल्यों, लाभों के बारे मे सार्वजनिक जागरूकता बढाने तथा व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वेटलैंड पर्यावरण संतुलन प्रदान करने तथा पानी से हानिकारक अवशिष्टों को शुद्ध करने तथा बाढ़ व सूखेे से जोखिम को कम करने मे मदद करता है।

प्राकृतिक घटनाओं से सुरक्षा प्रदान कर जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी कारगर है। वेटलैंड रोजगार परक भी है जिसके अन्तर्गत मछली पालन व कई प्रकार के वर्ड सैंचुअरी पर अधारित व्यावसाय के माध्यम से लोग अपनी अजिविका के लिए भी उपयोग में लाते है।

उन्होंने कहा कि शहरीकरण व कृषि भूमि विस्तार से वेटलैंड के लिए अनेक चुनौतिया सामने आई है। वेटलैंड के संरक्षण के लिए बनाए गए नियमों का शक्ति से पालन कर हम सभी को इसके सरक्षण व सम्वर्धन के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि विश्व वेटलैंड दिवस 2024 का विषय ’’वेटलैंड और मानव कल्याण’’ है इस विषय के अनुरूप हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाहन करे तथा विलुप्त हो रहे रामसर स्थलों को बचाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यकर्म में वेटलैंड मित्र शपथ भी दिलवाई गई।

इस अवसर पर आयोजित पेटिंग कॉपिटिशन में बिलासपुर नगर के 10 स्कूलों के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ पाठशाला चादपुर की 8वीं कक्षा की छात्रा पलक ठाकुर ने प्रथम, आर्यन पब्लिक स्कुल बिलासपुर आठवीं  कक्षा से निलाह द्वितीय तथा डीएवी बिलासपुर की सातवीं कक्षा की छात्रा अनन्या तृतीया रही।

वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्दरौर की 11वीं कक्षा की छात्रा शाक्षी प्रथम, चादपुर की नौवीं कक्षा की छात्रा आरूशी द्वितीय तथा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कुल बिलासपुर के 11 वीं कक्षा के छात्र  दिवांशु तृतीया रहे।