HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय तलमेहडा में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक (एफएलएन) के तहत निपुण मेले का आयोजन को किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षक राकेश सिंह ने की। इस मौके पर एसएमसी प्रधान राधेश्याम,प्रथम संस्था की ओर से रोहित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिसमें शिशु कक्षा, प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के छात्रों की माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।मुख्य शिक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक (एफएलएन) के तहत कार्रवाई गई गतिविधियों के कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं को अवगत कराया गया।जिसमें बच्चों का रजिस्ट्रेशन,शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास,भाषा विकास,पूर्व गणित,सामाजिक व भावनात्मक विकास और रचनात्मक विकास के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राकेश सिंह ने बताया कि निपुण मेले से बच्चों में अनुशासन की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों के द्वारा आज निपुण मेले के अंतर्गत ग्रुप में रहकर विभिन्न गतिविधियों आयोजित की गई। इससे बच्चों में समूह भावना भी जागृत होगी
इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक राकेश सिंह, अध्यापक रोहित कुमार, राहुल कुमार, सपना कुमारी, अभिभावक ज्योति,मीना,बिशन, मक्खन सिंह बुद्धि सिंह, सुलेखा देवी, आंगनवाड़ी वर्कर किरना देवी, सोमा देवी, मोहित कुमार,मीना देवी, पवना कुमारी, रचना देवी,ओंकार चंद,अनीता देवी, सुषमा देवी,अंजू बाला ने भाग लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group