राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में पीटीए(शिक्षक एवं अभिभावक) की बैठक का आयोजन 5 सितम्बर को।

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अन्तर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में अभिभावक शिक्षक संघ ( पीटीए) की आम बैठक 5 सितंबर 2024 वीरवार को आयोजित की जाएगी । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा ने कहा है कि इस आम बैठक में महाविद्यालय की अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए नई पी० टी० ए० कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं संरक्षकों से अनुरोध किया है कि वह महाविद्यालय के इस आम बैठक में अवश्य उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के विकास में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।