लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में एनएसयूआई की भूख हड़ताल

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2021 at 10:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

खाली पदों के मुद्दे पर 24 घंटे तक अनशन पर बैठे छात्र 

HNN / संगड़ाह

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में विज्ञान संकाय के सभी पद खाली होना तथा कॉमर्स व कला संकाय के भी 50 फीसदी के करीब टीचिंग स्टाफ के न होने के मुद्दे को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है। शुक्रवार बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह भूख हड़ताल शनिवार दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान 12 छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

संगड़ाह कॉलेज के कैंपस अध्यक्ष देवेंद्र, सचिव सतीश, प्रभारी राजेश्वर तथा दिवाकर, रोहित, संजय, साक्षी, मनीषा व रवीना आदि हड़ताली छात्रों ने कहा कि, यदि 5 दिन के भीतर खाली पद न भरे गए तो एनएसयूआई द्वारा आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि, यहां खाली पड़े विभिन्न पदों के मुद्दे पर गत वर्ष विद्यार्थी परिषद द्वारा भी दो बार क्रमिक अनशन किया गया था, मगर अब तक पद नहीं भरे गए।‌

साइंस व कॉमर्स के अलावा आर्ट्स के पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री फिजिकल एजुकेशन तथा म्यूजिक आदि विषयों के बाद भी यहां खाली पड़े हैं। खाली पदों के चलते जहां छात्रों को साधन संपन्न परिवार के छात्र नजदीकी शहरों में अपने बच्चों को विज्ञान संकाय पढ़ाने भेज रहे हैं, वहीं आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार के मेधावी छात्र आर्टस पड़ने पर मजबूर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]