HNN/ नाहन
अमेरिका के टेक्सास शहर के चार विद्यार्थी छात्र आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोकियों पहुंचे। इस दौरान उन चार विद्यार्थियों के साथ टेक्सास विश्वविद्यालय की दो प्रोफेसर डॉ. जेनेट और डॉ. एडिन भी मौजूद रही। बता दें यह चारों बच्चे सनी, थोमस, नेटली और फेलिक्स हाई ग्रेड स्कूल के विद्यार्थी है।
सभी बच्चों ने विद्यालय में शिक्षा व शिक्षण प्रक्रिया को काफी अच्छे से देखा। इन बच्चों के साथ मौजूद रही जीव रसायन की प्रोफेसर जेनेट द्वारा अपनी किट से टोकियों गांव के जल की भी जांच की गई। टोकियों विद्यालय की छात्राओं ने सभी अमेरिकन छात्रों तथा शिक्षकों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस दौरान विद्यालय में अमेरिकी विद्यार्थी और उनके साथ मौजूद दो प्रोफेसर को हिमाचली टोपी पहनकर सम्मानित भी किया गया। टोकियों स्कूल के प्रधानाचार्य ने अमेरिका निवासियों का विद्यालय पधारने पर धन्यवाद किया।

