राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने शुरू किया सफाई अभियान।
Himachalnow/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप-तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत खरयालता में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहडा में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन सुबह के सत्र में एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय में शौचालय साफ किए। सफाई अभियान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजीवना एवं प्रभारी सुनील संधू के सानिध्य में शुरू किया।
आज के बौद्विक सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार के प्रवक्ता व एनएसएस जोन के प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने एनएसएस के अलावा शिक्षा के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने स्वयंसेवियों को जीवन में स्वच्छता अपनाने को कहा।उन्होंने कहा कि हमें हमेशा स्वच्छ वातावरण में रहना चाहिए, और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वयंसेवी छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भी शाम को छात्रों ने भजन संध्या का आनंद लिया।