HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप मंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशमीर में शिक्षा संवाद और अध्यापक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेमचंद शर्मा ने शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की वंदना तथा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर हुआ।प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य ने अध्यापक दिवस का इतिहास और इसके महत्व के बारे में प्रकाश डालकर गुरूओं की छात्रों के जीवन में भूमिका और सर्वांगीण विकास में योगदान विषय पर विस्तृत व्याख्यान किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वर्गों से सेवानिवृत अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ध्यानार्थ रहे कि यह अध्यापक पूर्व में इसी विद्यालय में विभिन्न पदों पदों से सेवानिवृत हुए हैं। विद्यार्थियों ने अध्यापक दिवस पर भाषण तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि प्रेमचंद शर्मा ने प्रथम सत्र में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सेवानिवृत्त डीपीई आनंद शर्मा ने बच्चों सहित सभी गणमान्य अतिथियों के लिए प्रीती भोज का आयोजन किया।इसके अतिरिक्त रमेश चौधरी, अमर सिंह, प्रेमचंद,कमलेश कुमार, सुशील शर्मा तथा स्थानीय पंचायत के प्रधान सुरजीत कौशल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद कौशल ने आए हुए सभी अतिथियों का पाठशाला में पधारने और सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group