HNN /राजगढ़
मंगलवार को राजगढ़ में ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण और स्वस्तिवाचन किया गया। तत्पश्चात भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की गई। स्थानीय जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर इस अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने की।
इस अवसर पर सतीश ठाकुर ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में ब्राह्मण का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। समाज को जोड़कर रखने का दायित्व भारत का ब्राह्मण समाज पारंपरिक रूप से निभाता चला आ रहा है। उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि ऐसे आयोजन हर गांव के स्टार पर किए जाने चाहिए। ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने बताया कि अगले वर्ष परशुराम जयंती के कार्यक्रम को इससे भी बड़े स्तर पर मनाया जायेगा। श्री रेणुकाजी से भगवान परशुराम की पालकी को भी राजगढ़ लाया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हरदेव भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण कल्याण सभा राजगढ़ में भगवान परशुराम का मंदिर बनाने हेतु भी प्रयासरत है। ब्राह्मण कल्याण सभा के वरिष्ठ सलाहकार वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को जागरूक होकर अपने और समस्त हिन्दू समाज के हितों का चिंतन करना चाहिए। सभा के वरिष्ठ सदस्य विजय भारद्वाज ने ब्राह्मण कल्याण सभा राजगढ़ के इतिहास से जनता का परिचय करवाया। अंत में सभा के महासचिव विक्रम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के हितों के लिए ब्राह्मण कल्याण सभा हमेशा तत्पर रहेगी और इसके लिए समाज के सभी वर्गों का साथ और सहयोग भी लेती रहेगी। विक्रम ने बताया कि ऐसे आयोजन बीच बीच में क्षेत्र में नियमित होते रहेंगे जिससे समाज में जागृति आएगी।
इस अवसर पर रजनीकांत शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान अरविंद ठाकुर, कोठिया जाजर पंचायत प्रधान अरुण वशिष्ठ , वेद प्रकाश शर्मा , अमित शर्मा , विकल्प सिंह ठाकुर , रजनीश ठाकुर , राजेश शर्मा , हरदिश भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





