राजस्व, उद्यान और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 25 से 28 फरवरी तक सिरमौर के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वन अधिकार, राजस्व मामलों और बागवानी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
सिरमौर/नाहन
25 फरवरी को मशरूम यूनिट का निरीक्षण
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मंत्री 25 फरवरी को कालाअंब के मोगीनंद स्थित मशरूम यूनिट का निरीक्षण करेंगे। यहां वे उत्पादन गतिविधियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
वन अधिकार और राजस्व मामलों की समीक्षा
26 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही राजस्व मामलों और वर्ष 2023 से 2025 तक की आपदा प्रबंधन स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। दोपहर बाद वे बागथन में जैव नियंत्रण प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे तथा फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण करेंगे।
बागवानी इकाइयों का करेंगे दौरा
27 फरवरी को शिरूमाईला स्थित फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एचपी शिवा क्लस्टर की इकाइयों शिरूमाईला, डूंगीसेर और गौंत का दौरा कर क्षेत्र में चल रही बागवानी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
राजगढ़ में किसानों से संवाद
28 फरवरी को मंत्री राजगढ़ क्षेत्र में पीसीडीओ और फ्रूट कैनिंग इकाई का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुनेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह दौरा जिले में बागवानी विकास, राजस्व सेवाओं की दक्षता और ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group