राजीव ठाकुर ने किया 5 दिवसीय व्यवसायिक शिक्षकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन का शुभारंभ
HNN/ नाहन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आज 25 जुलाई को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत राज्य स्तरीय पांच दिवसीय व्यवसायिक शिक्षकों की द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दूसरे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर द्वारा किया गया।
जिला समन्वयक व्यवसायिक शिक्षा यशपाल शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय व्यवसायिक शिक्षकों के प्रशिक्षण में जिला बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू एवं ऊना से रिटेल ट्रेड में लगभग 50 व्यवसायिक अध्यापक शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रथम सेशन में डॉक्टर सरिता बंसल ने प्रभावी कक्षा-कक्ष व्यवस्था पर प्रकाश डाला।
डॉक्टर हरदीप सिंह जोकि मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी में नोडल ऑफिसर हैं उन्होंने मेथड ऑफ सेलिंग पर अपने विचार व्यक्त किए। नेहा परमार पीजी कॉलेज नाहन ने कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट इन रिटेल स्टोर पर विस्तार से चर्चा की। अंतिम सेशन में अकाउंट की जानकारी संस्थान के अनुभाग अधिकारी वित एवं लेखा अनिल कुमार ने वित्तीय जानकारी साझा की।
इस वित्तीय जानकारी में संस्थान के लेखाकार दीपक सचदेवा ने भी सभी प्रतिभागियों को वित्तीय जानकारी दी। वहीं आज की कार्यशाला का समापन करते हुए जिला समन्वयक यशपाल शर्मा ने सभी शिक्षकों से फीडबैक लेकर के किया।