Loading...

राजेंद्र ठाकुर बने दुग्ध उत्पादक सहकारी सभा के अध्यक्ष

Ankita • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

नेहर स्वार प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुए चुनाव सचिव बने बाबूराम और….

HNN/ नाहन

सोमवार को नेहर स्वार पंचायत में दुग्ध सहकारी सभा की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अनीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके बाद सर्वसम्मति से दुग्ध उत्पादक सहकारी सभा के लिए प्रधान पद हेतु राजेंद्र ठाकुर को चुन लिया गया। जबकि बाबूराम को सचिव चुना गया।

इस प्रक्रिया में 11 सदस्य कार्यसमिति भी बना ली गई है। जिसमें भारत सिंह, कृष्णा ठाकुर, राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, ओम दत्त शर्मा, सत्यपाल शर्मा, जय हिंद ठाकुर, सुनील ठाकुर को सदस्य चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि श्वेत क्रांति को लेकर जो भी यथासंभव प्रयास होंगे वह जरूर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में दूध रोजगार का एक प्रमुख जरिया है। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि और अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन और इसकी क्वालिटी को सुधारने के लिए प्रयास भी किए जाएंगे। इस मौके पर विशिष्ट व्यक्तियों में सिरमौर सिंह, हरिंदर, उप प्रधान देशराज ठाकुर, पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा, शमशेर सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, क्षमाचंद शर्मा, अनिल राणा, कुशल शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।