Loading...

राज्यपाल ने मां ज्वालाजी, ब्रजेश्वरी देवी माता तथा चामुंडा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Ankita • 28 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपने एक दिवसीय कांगड़ा जिला के दौरे में मां ज्वालाजी, ब्रजेश्वरी देवी माता तथा चामुंडा माता के द्वार जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर यह उनका कांगड़ा जिले का पहला दौरा है।

इस अवसर राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्हें माता के दरबार आने का अवसर मिला है। उन्होंने माता से सबकी सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

राज्यपाल ज्वालामुखी स्थित सपड़ी हेलीपैड पहुंचे, जहां कांगड़ा के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, उपमंडला दंडाधिकारी विवेक शर्मा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।