राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बद्रिका आश्रम में की पूजा, संस्थापक श्री ओम स्वामी से की भेंट
राजगढ़
श्रीहरि मंदिर में पूजा अर्चना, बद्रिका आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी ली
बद्रिका आश्रम पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत गांव शलामू स्थित श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के श्रीहरि मंदिर में पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
संस्थापक श्री ओम स्वामी से हुई विशेष भेंट
राज्यपाल ने आश्रम के संस्थापक श्री ओम स्वामी से मुलाकात की और आश्रम द्वारा संचालित आध्यात्मिक, योग और साधना संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्री ओम स्वामी ने राज्यपाल को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
परिवार के साथ पहुंचे राज्यपाल
इस दौरे में लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, बेटी नीति, दामाद अमित त्रिपाठी और नाती अंबिका तथा अनिका भी राज्यपाल के साथ उपस्थित रहे।
आश्रम के कार्यक्रम में अधिकारियों की भागीदारी
इस अवसर पर आश्रम संचालक साध्वी श्रद्धा ओम, ट्रस्टी राजीव मित्तल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।