Loading...

राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने पकड़ी अवैध शराब

Ankita • 20 Sep 2023 • 1 Min Read

अप्रैल महीने से अभी तक अवैध शराब के पकड़े गए हैं इतने मामले……

HNN/ बद्दी

राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। बता दें विभाग ने पिछले दो दिनों में बद्दी में करीब 2 दर्जन स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में विभाग ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, विभाग को काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि बद्दी में राज्य से बाहर की शराब बेची जा रही है। जिस पर विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी। बता दें विभाग ने बद्दी में टिपरा, कालू झंडा, कुल्हारी वाला और बरोटीवाला में चिकन कॉर्नर, चाय की दुकान और भी कई दुकानों में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की।

विभाग द्वारा जन्नत मस्त संतरा की 41 बोतल फोर सेल इन चंडीगढ़, चार्ली संतरा 44 बोतल फोर सेल इन चंडीगढ़ कब्जे में ली गई है। बता दें कि विभाग द्वारा अप्रैल महीने से अभी तक अवैध शराब के 33 मामले पकड़े गए हैं जिसमें 1768 लीटर अवैध शराब कब्जे में ली गई है।

बता दें विभाग द्वारा दो दिनों से दी जा रही इस दबिश से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। खबर की पुष्टि राज्य कर व आबकारी विभाग जिला बद्दी के उप आयुक्त प्रितपाल सिंह के द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।