राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में टोकियो स्कूल के सुहेल ने जीता कांस्य पदक
राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में 270 खिलाड़ियों ने लिया भाग
HNN/नाहन
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन इन्दिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में किया गया। राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व कर रहे 32 किलोग्राम भार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोकियो के छात्र सुहेल ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
इस भार वर्ग में राज्य भर से 23 खिलाड़ी भाग ले रहे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव अत्री ने बताया कि सुहेल के अतिरिक्त कार्तिक, हर्ष और रवि ने भी भाग लिया। प्रधानाचार्य डा. संजीव अत्री स्वयं छात्रो को जूडो का प्रशिक्षण दे रहें है।