लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य स्तरीय शूलिनी मेला आरम्भ, सैंकड़ों लोगों ने शोभायात्रा में लिया भाग

SAPNA THAKUR | 24 जून 2022 at 6:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी में अपार श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूलिनी मेला आज सोलन में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आरम्भ हुआ। मेले में पारम्परिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सैंकड़ों लोग प्रसिद्ध मां शूलिनी मन्दिर में एकत्र हुए और मंगलमयी शोभायात्रा में भाग लिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने पुरानी कचहरी में मां शूलिनी की सुसज्जित पालकी की प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से अगुवाई की।

उन्होंने पवित्र शोभायात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने बघाट शहरी सहकारी बैंक से मां की पवित्र पालकी पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर सोलन शहर के विभिन्न स्थानों पर तीन दिनों तक भण्डारे भी आयोजित किए जाते हैं। सांस्कृति कार्यक्रमों के अतिरिक्त बैडमिंटन, वाॅलीबाल, कुश्ती प्रतियोगिताएं मेले के अन्य मुख्य आकर्षण होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिमधर सूद, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, मेला समिति के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]